Site icon Dainik Savera Times

PoK को भारत का हिस्सा बनाने के लिए चाहिए 400 पार : योगी

लखनऊ: भीषण गर्मी और लू के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 400 सीटों के पार पहुंचाने के संकल्प के साथ धुआंधार चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे। रविवार को एक के बाद एक उन्होने छह लोकसभा क्षेत्रों में जाकर जनसभाओं को संबोधित किया। प्रतापगढ़ में उन्होने उपस्थिति जनसमुदाय से कहा कि अगर भाजपा 400 सीटों के आंकड़े को पार करती है तो पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लाया जायेगा। आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर और इलाहाबाद में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होने सपा-कांग्रेस को कहा कि कांग्रेस व सपा हिंदुओं को तबाह करना चाहती है। सीएम ने सपा पर तंज कसा कि सरकार बनाने के लिए चाहिए 273 सीट और सपा लड़ रही है 62-63 सीट पर। यह सरकार तो बना नहीं पाएंगे, बल्कि सिर्फ पीछे ढोल बजाते रहेंगे।

Exit mobile version