Site icon Dainik Savera Times

Social media पर मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने…

school bomb threat,

school bomb threat,

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत चालान किया। पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) अभिषेक भारती ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी युवक अनिरुद्ध पांडेय ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रसिद्धि पाने के लिए ‘एक्स’ पर यह पोस्ट किया था और इसके लिए उसने यूट्यूब पर कई वीडियो देखे थे।

भारती ने बताया कि सरायइनायत थाना अंतर्गत अमर्सापुर मलावा बुजुर्ग गांव का निवासी अनिरुद्ध एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है और उसने बीते दिनों ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस और र्सिवलांस टीम तुरंत हरकत में आई और बुधवार देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत उसका चालान किया गया।

Exit mobile version