Site icon Dainik Savera Times

कार की छत पर स्टंट करने वाले युवक की तलाश कर रही पुलिस, Social Media पर बहुत तेजी से Viral हाे रही वीडियाे

नोएडाः नोएडा पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जिसका कार की छत पर लेटकर स्टंट करते हुए 19 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने साथ ही दूसरों की जान को खतरे में डालते हुए स्टंट किए जाने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और सोशल मीडिया के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है और यातायात पुलिस तथा संबंधित थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो सेक्टर-24 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और वीडियो में कार का नंबर भी दिख रहा है। रात के समय इस घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाया था। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ यातायात और नोएडा पुलिस के अधिकारियों को टैग करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

Exit mobile version