Site icon Dainik Savera Times

इंस्टाग्राम पोस्ट पर अलर्ट के 8 मिनट के भीतर महिला के घर पहुंची पुलिस, आत्महत्या से रोका

रायबरेली (उप्र) : रायबरेली की 21 वर्षीय महिला ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का संकेत देते हुए एक संदेश पोस्ट किया लेकिन इस सोशल मीडिया मंच के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ने तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया जिसने त्वरित कार्रवाई कर समय रहते महिला को बचा लिया। मिल एरिया पुलिस थाने के अंतर्गत देवानंदपुर नई बस्ती की निवासी और स्नातक की अंतिम वर्ष की छात्र ने इंस्टाग्राम पर कैप्सूल की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ संदेश लिखा था, ‘अलविदा.. सॉरी मम्मा पापा।’ इंस्टाग्राम पर 16 जून को शाम 7:42 बजे की गई इस पोस्ट के बाद मेटा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया केंद्र को तत्काल अलर्ट कर दिया।

अलर्ट को तुरंत राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण तक पहुंचाया गया, जिन्होंने अधिकारियों को इंस्टाग्राम खाते से जुड़े फोन नंबर का उपयोग करके महिला के स्थान का पता लगाने का आदेश दिया। जांच के आधार पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। अलर्ट मिलने के महज 8 मिनट के भीतर मिल एरिया थाने से पुलिस की एक टीम युवती के घर पहुंची और उसे सुरक्षित पाया, लेकिन वह मानसिक रूप से परेशान थी। उसे तुरंत काउंसलिंग और मैडीकल सहायता दी गई। साथ ही पुलिस ने उसके परिवार से भी बात की।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

Exit mobile version