Site icon Dainik Savera Times

बिहार के सारण में पुलिस ने भरी मात्रा में नाव से शराब की जब्त, आरोपी फरार

छपरा: बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्र में शराब जब्त की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर बलवन टोला गांव के सामने गंगा नदी में एक नाव से 531 बोतल शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब का मूल्य लगभग 5 लाख रुपए है। सूत्रों ने बताया कि नाव का नाविक और कारोबारी गंगा नदी में छलांग लगा कर भाग निकले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version