Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी, अंतिम दर्शन को जुटे समर्थक

May 14, 2026

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज, सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी, अंतिम दर्शन को जुटे समर्थक

Pratik Yadav funeral: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को करीब 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अंतिम संस्कार की जानकारी साझा की।

अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां पूरी
अंतिम संस्कार को लेकर भैंसाकुंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग वहां पहुंचने लगे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद पीड़ादायक घटना है और ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

ये भी पढ़ें- कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IPL में जड़ा 9वां शतक

 

परिवार के लिए बेहद कठिन समय
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रतीक यादव का असमय जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अपर्णा यादव और पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन समय है।

राजनीतिक गलियारों में शोक
उन्होंने कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और ईश्वर उन्हें इस पीड़ा से उबरने की शक्ति दें। बुधवार को प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक छा गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 96 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें