Site icon Dainik Savera Times

फर्रुखाबाद में कुख्यात माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति होगी कुर्क

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कुख्यात माफिया और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता अनुपम दुबे और उसके संबंधियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत 78 लाख 18 हजार 357 रुपए की चल संपत्ति कुर्क की जायेगी। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी अनुपम दुबे के विरूद्ध फर्रुखाबाद कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है और इस सिलसिले में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अनुपम दुबे और उसके परिजनों, सहयोगियों के विरुद्ध पंजीकृत वाहनों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के आदेश दिये है। दुबे इस समय फिरोजाबाद जेल में बंद है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि माफिया अनुपम दुबे, शशांक दुबे, कुसुमलता दुबे, गणेश सिंह, राघवेंद्र मिश्रा के वाहन गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं।

Exit mobile version