Site icon Dainik Savera Times

पत्रकारों के आवासों पर छापे हारती हुई BJP की निशानी : Akhilesh Yadav

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा न्यूजक्लिक के पत्रकारों के आवासों पर छापेमारी को हारती हुई भाजपा की निशानी बताया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि ईमानदार पत्रकारों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई कोई नई बात नहीं है। यादव ने एक्स पर लिखा, छापे हारती हुई भाजपा की निशानी हैं। ये कोई नयी बात नहीं है। ईमानदार खबरनवीसों पर भाजपाई हुक्मरानों ने हमेशा डाले हैं छापे, लेकिन सरकारी प्रचार-प्रसार के नाम पर कितने करोड़ रू हर महीने ‘मित्र चैनलों’ को दिये जा रहे हैं, ये भी तो कोई छापे!

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की। इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ ने एक नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Karnataka में कार और ट्रक की हुई टक्कर, मां और बच्चा जले जिंदा

वरिष्ठ पत्रकार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले लिया।’’ एक अन्य पत्रकारने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अंतत: मेरे फोन से आखिरी ट्वीट। दिल्ली पुलिस मेरा फोन जब्त कर रही है।’’

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

Exit mobile version