Site icon Dainik Savera Times

काल बनकर आई बारिश…दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की हुई मौत, Police ने जांच की शुरू

बहराइच : बहराइच जिले में पयागपुर थानाक्षेत्र के परसौली त्रिकोलिया गांव में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक ग्रामीण के परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे और सुबह करीब पांच बजे मकान दीवार गिर गई एवं मलबे में दब कर सगे भाइयों– विश्रम (16) और अमन (10) की मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं तथा पुलिस ने मलबे से शवों को बाहर निकलवाया। उनके मुताबिक बीती रात से रूक-रूक कर बरसात हो रही थी।

पांडेय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उनके अनुसार वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर मुआवजा दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version