Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर : CM YOGI

November 25, 2025

करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर : CM YOGI

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विशेष समारोह को रेखांकित करते हुए कहा है कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर प्रतिष्ठित होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखे अपने संदेश में कहा है कि, सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से भव्य भगवा ध्वज का आरोहण होने जा रहा है। योगी ने कहा है कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे भारतवर्ष में अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।

 

करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर प्रतिष्ठित होने जा रही है।राष्ट्र आज राममय है, धर्ममय है । उन्होंने कहा है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर दिव्य-भव्य भगवा ध्वजारोहण के पावन उत्सव में साक्षी बनने हेतु पधार रहे सभी माननीय अतिथि गण एवं महानुभावों का सत्य, धर्म और करुणा के साकार स्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन। जय श्री राम।

योगी आगे लिखते हैं कि सनातन गौरव की विराट तेजस्विता से आलोकित श्री अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित भव्य भगवा ध्वज के आरोहण समारोह में देश-दुनिया से पधार रहे पूज्य संतों, धर्माचार्यों व सभी रामभक्तों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

मुख्यमंत्री ने इस समारोह में आने लोगों से विशेष अनुरोध करते हुए कहा है कि आपकी गरिमामयी उपस्थिति राष्ट्र और धर्म के उत्थान व सांस्कृतिक पुनर्जागरण के हमारे संकल्पों को नई ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने कहा है कि अखंड आस्था, राष्ट्रनिष्ठा और सनातन धर्म की आधार भूमि श्री अयोध्या धाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के माननीय सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें