अयोध्या। रामनगरी अयोध्या आज (मंगलवार, 25 नवंबर) एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में धर्म ध्वज स्थापना समारोह किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर पहुंच गये हैं और शुभ समय में मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराएंगे। पूरे शहर में तोरण द्वार, रोशनियां और सजावट की गई है, जिससे अयोध्या की भव्यता और सुंदरता लोगों का ध्यान खींच रही है।
#WATCH अयोध्या (यूपी): पीएम नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘ध्वजारोहण’ समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंचे।
(सोर्स: ANI/ DD न्यूज़) pic.twitter.com/7doZxcHEo8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2025

ध्वज फहराने का समय और विशेषताएं
वीएचपी के प्रवक्ता शरद शर्मा के मुताबिक ध्वजारोहण का समय दोपहर 12:10 से 12:30 बजे के बीच, मंदिर का शिखर: 161 फीट ऊंचा, ध्वजदंड की ऊंचाई 30 फीट है। ध्वज का आकार 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा है। ध्वज में कोविदार वृक्ष, सूर्यवंश का प्रतीक और ॐ का चिन्ह बना होगा। यह ध्वज आधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम से जुड़ा है, और पीएम मोदी बटन दबाकर इसे फहराएंगे। रिहर्सल के दौरान सेना की मदद भी ली गई है।
ध्वजारोहण उत्सव की पूर्व संध्या पर प्रकाश से आलोकित श्री राम जन्मभूमि मंदिर
On the eve of the Dhwajarohan Utsav, the Shri Ram Janmabhoomi Mandir illuminated in radiant light pic.twitter.com/djhX0meklj
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) November 24, 2025
रामनगरी की बदलती कहानी
अयोध्या को संवरने में सदियां लग गईं, लेकिन इसके बिगड़ने में बस कुछ पल लगे। 1 मार्च 1528 को बाबर के सेनापति मीर बाकी ने तोपों के गोले चलाकर यहां बने मंदिर को तोड़ा था। इसके बाद अपनी अस्मिता और सम्मान वापस पाने का सफर लंबे समय तक चुनौतियों से भरा रहा।
आज, लगभग 497 साल 7 महीने और 22 दिन बाद वह क्षण आएगा, जब भव्य राम मंदिर के स्वर्ण शिखर पर ध्वज फहराने के साथ रामनगरी फिर से अपनी पूरी चमक में दिखाई देगी।
22 महीने बाद फिर रामलला के दर्शन करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 22 महीने बाद फिर से रामलला के समक्ष उपस्थित होंगे। 5 अगस्त 2020 को कोरोना काल में PM ने मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। अब ध्वजारोहण के साथ इस संकल्प का एक और चरण पूरा होगा।
प्रधानमंत्री लोगों करेंगे संबोधन
ध्वज फहराने के बाद प्रधानमंत्री मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। शाम को मंदिर परिसर में पूर्णाहुति भी की जाएगी, जिसमें संत, श्रद्धालु और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
शुभ मुहूर्त
-धर्म ध्वज स्थापना के लिए शुभ समय दोपहर
-11:58 बजे से 12:30 बजे तक माना गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर इंताजम कड़े
अयोध्या में आज के कार्यक्रम के मद्देनजर भारी सुरक्षाबल तैनात हैं.
-विभिन्न परीक्षेत्रों से कुल 14 एसपी
-कुल 30 एएसपी
-कुल 90 डीवाईएसपी
-कुल 242 इंस्पेक्टर (पुरुष)
-उप निरीक्षक कुल 1060
-महिला उप निरीक्षक कुल 80
-पुरुष हेड कांस्टेबल कुल 3090
-महिला हेड कांस्टेबल कुल 448