Site icon Dainik Savera Times

मोबाइल चार्जिंग के बहाने घर में घुसकर नाबालिग से बलात्कार

संभल (उप्र) : संभल के रजपुरा क्षेत्र में मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बुधवार को बताया कि रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम 15 साल की एक लड़की अपने घर में अकेली थी, तभी पड़ोस में रहने वाला युवक चित्रेश मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने घर आया और लड़की को जबरन कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजन की तहरीर पर चित्रेश के खिलाफ मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version