Site icon Dainik Savera Times

Ayodhya जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…अब इस समय खुलेंगे राम मंदिर के कपाट

Ayodhya

Ayodhya

Ayodhya : अयोध्या के रामलला मंदिर में दर्शन और अनुष्ठान के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब मंदिर सुबह सात बजे की जगह छह बजे खुलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर में मंगला आरती तड़के चार बजे होगी जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होगी और उसी समय मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

ट्रस्ट के अनुसार राजभोग दोपहर 12 बजे लगाया जाएगा और भोग लगने के बाद भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर में संध्या आरती शाम सात बजे होगी। इस दौरान मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे और उसके बाद उन्हें खोल दिया जाएगा। ट्रस्ट ने कहा कि शयन आरती रात 10 बजे होगी, जिसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहले शयन आरती रात साढ़े नौ बजे होती थी। राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यह फैसला लिया है, ताकि आसानी से दर्शन किए जा सकें। दर्शन और अनुष्ठान के लिए शाम को लगभग आधा घंटा और सुबह डेढ़ घंटा जोड़कर कार्यक्रम को समायोजित किया गया है। श्रद्धालु प्रसाद के समय भी दर्शन कर सकेंगे।

Exit mobile version