Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जनसमस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

August 27, 2023

जनसमस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में प्रदेश के वि•िान्न जिलों से लगभग 100 से अधिक फरियादियों की उपस्थिति रही, मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने हर किसी को आश्वस्त किया कि सबकी समस्या का निस्तारण कराना उनकी प्रतिबद्धता है।

प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने आमजन को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए। किसी की जमीन पर कब्जा करने वाले, कमजोरों को परेशान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें