Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

हापुड़ में सड़क हादसाः तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार 5 लोगों की मौत

July 3, 2025

हापुड़ में सड़क हादसाः तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार 5 लोगों की मौत

हापुड़। उत्तर प्रदेश में हापुड़ क्षेत्र के हाफिजपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क्षेत्र के रफीकनगर मोहल्ले के निवासी दानिश (40) बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने बच्चों मायरा (11), समायरा (10) तथा भतीजे समर (08), मिहिम (10) के साथ मोटरसाइकिल से एक फार्म हाउस पर स्विमिंग पूल में नहाने गए थे।

लौटते समय बुलंदशहर मार्ग पर ‘मिनीलैंड स्कूल’ के बाहर एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला जिसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें