Site icon Dainik Savera Times

UP में सड़क हादसा : दो मोटरसाइकिल की हुई आमने-सामने से टक्कर, 2 युवकों की मौत

Accident

Accident

UP accident : सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर शुक्रवार आमने-सामने की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर

पुलिस के अनुसार सड़क हादसा मदनपुर मोड़ पर हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 22 वर्षीय दिलीप कुमार और 25 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दिलीप अपने दो साथियों प्रस (18) और कृष्णा (20) के साथ मानिकपुर से सहगिया जा रहा था, जबकि जितेंद्र धतुरा से जनकपुर स्थित अपनी बहन की ससुराल से लौट रहा था।

हादसे मे हुई दो युवकों की मौत

पुलिस ने बताया कि हादसे में दिलीप और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रस और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए और डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अजीत यादव ने बताया कि अगर दोनों चालकों ने हेलमेट पहना होता तो यह हादसा इतना घातक नहीं होता।

मामले की जांच शुरू

थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर उपनिरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा अन्य विधिक कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version