Site icon Dainik Savera Times

सड़क हादसा : ट्रक और बाइक की आमने-सामने से हुई भिड़त, हादसे में 1 युवक की मौत, 1 अन्य घायल

सहारनपुर : जिले के थाना देवबंद क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि सोमवार देर शाम देवबंद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी शोएब (24) अपने साथी अब्दुल्ला के साथ बाइक पर सवार होकर नागल की ओर जा रहा था।

युवक की मौके पर हुई मौत

माखन नहर के निकट ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई और दोनों बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। जैन ने बताया कि बाइक चालक शोएब ने हेलमेट नहीं पहना था और उसके सिर में गंभीर चोट आई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका साथी अब्दुल्ला दुर्घटना में घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

राहगीरों ने थाना नागल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जैन के अनुसार, घायल अब्दुल्ला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version