Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Road Accident : ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौके पर ही युवक की हुई मौत

June 27, 2025

Road Accident : ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौके पर ही युवक की हुई मौत

Noida Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में दादरी बाईपास के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आयुक्त की मीडिया प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि बादलपुर थाना क्षेत्र में दादरी बाईपास के पास प्रदीप और मनोज कुमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एनटीपीसी से दादरी की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

एक युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

इस हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर काफी देर तक नारेबाजी की। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें