Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

RRTS : ‘नमो भारत’ ट्रेन सेवाएं कल से आम लोगों के लिए खुल जाएंगी

October 20, 2023

RRTS :  ‘नमो भारत’ ट्रेन सेवाएं कल से आम लोगों के लिए खुल जाएंगी

साहिबाबादः भारत के पहले ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ (आरआरटीएस) गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड पर ‘सेमी-हाई-स्पीड’ (अर्ध-उच्च गति वाली) वाली ‘नमो भारत’ ट्रेन सेवाएं शनिवार सुबह से आम लोगों के लिए खोल दी जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को साहिबाबाद स्टेशन पर एक पट्टिका का अनावरण करके दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के इस खंड का उद्घाटन किया। उन्होंने इस प्रणाली की ट्रेन में सफर भी किया। यह नयी प्रणाली अपनी तीव्र गति और नवीनतम प्रौद्योगिकी से इस क्षेत्र में यात्र को नये सिरे से परिभाषित करने की चेष्टा करेगी। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच प्राथमिकता वाले खंड में पांच स्टेशन हैं – साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ यात्री सेवाएं 21 अक्टूबर को सुबह शुरू होंगी।

ट्रेन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक चलेंगी। प्रारंभ में हर 15 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध होगी लेकिन भविष्य में जरूरत के हिसाब से ट्रेन के फेरे बढ़ाये जा सकते हैं।’’ आरआरटीएस 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक नयी रेल आधारित, उच्च गति, उच्च आवृत्ति के साथ क्षेत्रीय यात्र की सुविधा प्रदान करने वाली प्रणाली है। वैसे इस ट्रेन की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। आरआरटीएस दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ गलियारे का शिलान्यास आठ मार्च, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। पूरा 82.15 किलोमीटर गलियारा जून 2025 तक चालू हो जाने का लक्षय़ है। इस पूरे गलियारे के चालू हो जाने पर दिल्ली और मेरठ के बीच सफर का समय करीब 55 मिनट कम हो जाएगा। फिलहाल सड़क मार्च से दिल्ली से मेरठ पहुंचने में तीन से चार घंटे लगते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हर ‘नमो भारत’ ट्रेन में एक प्रीमियम कोच समेत छह डिब्बे होंगे तथा हर ट्रेन में एक डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होगा जो प्रीमियम कोच के बाद होगा। उनका कहना है कि डिब्बों में सीट क्रमानुसार होंगी। उन्होंने कहा कि अन्य डिब्बों में महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए सीट आरक्षित होंगी। प्रीमियम कोच में विभिन्न रंगों की सीट होगी। वहां वेंिडग मशीन लगाने की सुविधा होगी तथा झुकने वाली सीट, कोट हुक, मैगजीन होल्डर, फुटरेस्ट जैसी अतिरिक्त यात्री केंद्रित विशेषताएं भी होंगी। अधिकारियों ने बताया कि साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच लोग अब करीब 12 मिनट में यात्र कर सकते हैं। आरआरटीएस गलियारे के इस प्राथमिकता वाले खंड पर साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक का किराया 50 रुपये होगा जबकि प्रीमियम कोच का किराया 100 रुपये होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें