Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरदोई में शादी के मंडप में हंगामा: दूल्हे के भाई ने खींचा दुल्हन का पल्लू, फेरों के बीच चले लात-घूसे

July 10, 2026

हरदोई में शादी के मंडप में हंगामा: दूल्हे के भाई ने खींचा दुल्हन का पल्लू, फेरों के बीच चले लात-घूसे

अजब-गजब न्यूज: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब फेरों के दौरान दूल्हे के छोटे भाई की कथित मजाक वाली हरकत विवाद का कारण बन गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे शादी की रस्में बीच में ही रोकनी पड़ीं। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को रात में ही पुलिस थाने जाना पड़ा। हालांकि बाद में समझौता होने के बाद शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं और दुल्हन की विदाई हुई।

जानें पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, हरदोई निवासी राजकुमार की बेटी नन्ही की शादी सीतापुर के रहने वाले दिनेश से हो रही थी। विवाह समारोह के दौरान अंतिम फेरे चल रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के छोटे भाई मुकेश ने कथित तौर पर मजाक करते हुए दुल्हन का पल्लू खींच दिया। दुल्हन के चाचा पिंकू ने इस हरकत पर आपत्ति जताई और नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और कुछ लोगों के नशे में होने के कारण विवाद मारपीट में बदल गया। मंडप में ही दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।

इस मारपीट में दूल्हे दिनेश के सिर में चोट लग गई, जबकि दुल्हन का चचेरा भाई रामू भी घायल हो गया। हंगामे के कारण शादी की रस्में बीच में रोकनी पड़ीं और दोनों पक्षों को अतरौली पुलिस थाने ले जाया गया। गुरुवार दोपहर अतरौली थाने में गांव के प्रधान पति रामलखन की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। काफी देर तक चली चर्चा के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। समझौते के तहत घायलों के इलाज के लिए 4,500 रुपये दिए गए।

SHO मनोज कुमार सिंह का बयान 

अतरौली थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी समझौते के बाद कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, इसलिए पुलिस की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

समझौते के बाद दोनों परिवार वापस गांव लौटे

समझौते के बाद दोनों परिवार वापस गांव लौटे। गुरुवार शाम को शादी की बची हुई दो भांवरें पूरी कराई गईं। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की सभी रस्में पूरी कीं। आखिरकार शादी शांतिपूर्वक संपन्न हुई और परिवार वालों ने खुशी-खुशी दुल्हन को विदा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें