Site icon Dainik Savera Times

संत रविदास के बताए मार्ग पर भी चले सत्तारूढ़ दल : Mayawati

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को संत रविदास जयंती के मौके पर सत्तारूढ़ दलों से कहा कि वे राजनीतिक हितों के लिए सिर्फ संत रविदास के समक्ष नतमस्तक ही न हों, बल्कि उनके बताए मार्ग पर भी चलें। मायावती ने ट्वीट कर कहा, कि शासक वर्ग अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ की ख़ातिर केवल संत गुरु रविदास जी के सामने माथा टेकने का कार्य न करे, बल्कि वह उनके गरीब व दुखी-पीड़ित अनुयायियों के हित, कल्याण एवं उनकी भावनाओं का भी ख़ास ख़्याल रखे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रसिद्ध रहस्यवादी कवि एवं सुधारक संत रविदास का जन्म 15वीं शताब्दी में हुआ था। उनकी जयंती को रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है। मायावती ने कहा, कि सभी लोगों को ‘मन चंगा तो कटौती में गंगा’ का अमर आध्यात्मिक संदेश देने वाले महान संत गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करती हूं एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूं। देश-दुनिया में रहने वाले उनके समस्त अनुयायियों को अपनी और बसपा की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।

 

 

 

Exit mobile version