Site icon Dainik Savera Times

साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मची चीख पुकार

Sabarmati Jansadharan Express

Sabarmati Jansadharan Express

Sabarmati Jansadharan Express : उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर-टुंडला सेक्शन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15269) की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसा पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर जाते समय हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना लाइन नंबर 4 पर ट्रेन के इंटर करते समय हुई, लेकिन सौभाग्य से इस हादसे में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं और घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। प्रभावित हिस्से में यातायात बहाल करने के लिए कार्य जारी है। रेल हादसे की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि यात्रियों और उनके परिजनों को तत्काल मदद मिल सके।

हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज – 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149

कानपुर – 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015

इटावा – 9151883732

टुंडला – 7392959712

रेल हादसों की बढ़ती घटनाएं
हाल के दिनों में कुछ बड़ी घटनाएं घटी हैं, जिनमें रेलवे की सुरक्षा व्यवस्थाएं नाकाम दिखी हैं। जैसे कि 8 जुलाई 2025 को तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में एक मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर एक पैसेंजर ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वहीं, 9 जून 2025 को मुंबई उपनगरीय क्षेत्र में भी एक हादसा हुआ, जिसमें अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेनों से गिरकर पांच यात्रियों की मौत हो गई।

रेलवे हादसों का यह सिलसिला लंबे समय से जारी है। जून 2024 में पंजाब के सरहिंद के पास दो मालगाड़ियों की टक्कर हुई, जिसमें लोको पायलट और सहायक लोको पायलट घायल हो गए। वहीं, 17 जून 2024 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कंचनजंगा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई थी, और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। इन घटनाओं ने रेलवे के सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

 

Exit mobile version