Site icon Dainik Savera Times

स्कूल शिक्षिका ने चार वर्षीय मासूम छात्रा की बेरहमी से की पिटाई

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक चार वर्षीय छात्रा के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसकी पुत्री के साथ स्कूल शिक्षिका ने बर्बर व्यवहार किया और पिटाई करते हुए उसके सिर के बाल भी नोच कर उखाड़ दिए। शिकोहाबाद के धर्मेंद्र कुमार ने गुरुवार को अपनी बेटी के साथ पुलिस थाने पहुंचे और एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी चार वर्षीय बेटी अनामिका एलकेजी में पढ़ती है।

स्कूल में बेटी ने शिक्षिका से शौच के लिए शौचालय में जाने की अनुमति मांगी थी मगर शिक्षिका ने इजाजत नहीं दी। तभी बेटी ने कपड़ों में ही शौच कर ली। बदबू फैलने पर अन्य छात्रों ने शिक्षिका से शिकायत की जिससे नाराज शिक्षिका ने अनामिका की बेरहमी से पिटाई की और यहां तक कि उसके सिर के बाल भी उखड़ गए हैं। थाना प्रभारी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version