Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

January 27, 2025

स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Road Accident Bhadohi : भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सोमवार की दोपहर तेज गति से गुजर रही स्कॉर्पियो और स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे में स्विफ्ट कार के चालक और एक अन्य दीपक पोड़ीवाल (40) की मौत हो गई। चालक की उम्र 45 वर्ष के आसपास आंकी गयी है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

यह हादसा सोमवार दोपहर को भदोही-वाराणसी सीमा के निकट गुड़िया गांव के पास तब हुआ जब स्कॉíपयो पर सवार चंदौली जिले के मुगलसराय निवासी अमित तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, वर्तिका मिश्रा और तमन्ना मिश्रा वाराणसी की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के चार श्रद्धालु स्विफ्ट कार से वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे, जिनमें चालक के अलावा दीपक, अजय और शिवा शामिल थे।

औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अंजनी कुमार राय ने बताया कि गुड़िया गांव के पास तेज गति से गुजर रही स्कॉर्पियो के चलाक ने अचानक दूसरी लेन में घुसकर सीधे स्विफ्ट कार को सामने से भीषण टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही छिंदवाड़ा निवासी कार चालक (नाम पता अज्ञात) की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दीपक, अजय और शिवा को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन सभी को बाद में वाराणसी के लिए रेफर किया गया पर रास्ते में दीपक की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अजय और शिवा की हालत गंभीर है, लेकिन स्कॉर्पियो सवार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो सवार अमित, वर्तिका मिश्रा और तमन्ना मिश्रा को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें