Site icon Dainik Savera Times

ठुकरा कर मेरा प्यार, इंतकाम देखेगी! SDM Jyoti Maurya और Alok Maurya की रिश्ते में आया नया मोड़

SDM Jyoti Maurya ,Alok Maurya

SDM Jyoti Maurya&Alok Maurya News :  पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद कुछ समय पहले पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था। इस मामले में दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और बात पुलिस और कोर्ट तक पहुंच गई थी। मगर अब आलोक और ज्योति की जिंदगी ने नया मोड़ ले लिया है।

क्या था विवाद?
आलोक मौर्य का कहना था कि उन्होंने शादी के बाद अपनी पत्नी ज्योति को पढ़ाया-लिखाया और आगे बढ़ने में मदद की। लेकिन जब ज्योति अधिकारी बन गईं,  तो उन्होंने आलोक से दूरी बना ली। वहीं, ज्योति की तरफ से भी कई आरोप लगाए गए थे। इस वजह से दोनों के रिश्ते में काफी तनाव आ गया था।

3 साल बाद आलोक की वापसी
पिछले तीन सालों से आलोक मौर्य सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे थे। लेकिन अब वह वापस सामने आए हैं। उनकी जिंदगी में अब एक नया मोड़ आ गया है और वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

दोनों ने किया समझौता
सबसे बड़ी बात यह है कि अब ज्योति और आलोक के बीच सुलह हो गई है। दोनों ने अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए साथ रहने का फैसला किया है। अब वे एक नई शुरुआत कर रहे हैं और परिवार के साथ रह रहे हैं।

ज्योति को मिला प्रमोशन
इस समय ज्योति मौर्य को प्रमोशन मिल चुका है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में है। वह अपनी नौकरी में आगे बढ़ रही हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।

आलोक कर रहे हैं सिविल सर्विस की तैयारी
दूसरी ओर, आलोक मौर्य अब खुद सिविल सर्विस की तैयारी में जुटे हुए हैं। वह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं दे रहे हैं और इंटरव्यू तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने समीक्षा अधिकारी की परीक्षा भी दी थी। पीसीएस मेंस परीक्षा में भी शामिल हुए। इंटरव्यू तक भी पहुंचे।

हालांकि उन्हें एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन उन्होंने फिलहाल अपनी पढ़ाई और तैयारी पर ही ध्यान देने का फैसला किया है।

पुरुष आयोग के लिए कर रहे हैं प्रयास
आलोक मौर्य पुरुष आयोग बनाए जाने की मांग भी उठा रहे हैं। इसके लिए वह लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं।

एसडीएम बनने की खबर निकली गलत
हाल ही में सोशल मीडिया पर आलोक की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि वह एसडीएम बन गए हैं। लेकिन यह खबर गलत निकली। दरअसल, उनके एक दोस्त एसडीएम बने थे और आलोक उन्हें बधाई देने गए थे।

नई शुरुआत की ओर कदम
फिलहाल आलोक अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं, और अपनी पत्नी ज्योति के साथ मिलकर जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं।

 

Exit mobile version