Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुलतानपुर के वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश का हुआ निधन

January 31, 2024

सुलतानपुर के वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश का हुआ निधन

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। वर्ष 1985-90 के दशक में श्री शिव प्रकाश सुलतानपुर जिले के इकलौते आॅफसेट मशीन से छपने वाले दैनिक ऋषिदेश, दैनिक सुलतानपुर किरन, साप्ताहिक कृषिकेतु के समय समय संपादक व प्रकाशक रहे। वह लगभग 50 वर्ष तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। एक पखवाड़े पहले गम्भीर बीमार होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था।

सुलतानपुर किरन के वर्तमान संपादक अशोक सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान आज उन्हे चिकित्सको ने जवाब दे दिया था। उनके बड़े पुत्र क्षितिज और छोटे पुत्र नीतिज उन्हें लेकर सुलतानपुर शहर के लाल डिग्गी निवास पहुंचे ही थे कि उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, राजनीतिक जनों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं। परिजनों के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 10 बजे उनका दाह संस्कार सीताकुंड घाट पर सम्पन्न होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें