Site icon Dainik Savera Times

पानी से भरे गड्ढे में अज्ञात शव मिलने से लोगों में फैली सनसनी

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग एक सप्ताह पुराना सड़ा गला एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस क्षेत्रधिकारी नगर गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि आज कनवारा बाईपास पर भूरागढ़ मार्ग के किनारे पानी भरे एक गड्ढे में शव पड़ा होने की सूचना पर सभी पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों और फील्ड यूनिट द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को बाहर निकल गया जो बिल्कुल गल गया और लगभग 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर शिनाख्त हेतु सुरक्षित रखा गया, जिसकी पहचान और पोस्टमार्टम के बाद आगे विधिक कार्रवाई होगी।

Exit mobile version