Site icon Dainik Savera Times

शिवपाल यादव व रामगोपाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

उप्रः 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर जुबानी हमला बोलना शुरू कर दिया। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। रामगोपाल यादव ने कहा कि इंकलाब का अर्थ है परिवर्तन। भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों ने यह नारा लगाया था। आज परिवर्तन का वक्त आ गया है।

आज हमारे प्रदेश के नौवजवान कामकाज के लिए भटक रहे हैं और केंद्र सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी रहती है। उन्होंने ये भी कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है। हमारी सपा सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं के रोजगार दिया जाएगा। जिससे हमारे युवा भाई अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकें।

Exit mobile version