Site icon Dainik Savera Times

औरंगाबाद में रिश्वत लेते थानाध्यक्ष गिरफ्तार

औरंगाबाद ः बिहार राज्य सर्तकता अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना के थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता थाना परिसर में हमीदनगर के एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था तभी उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों ने बताया कि निगरानी की टीम गिरफ्तार थानाध्यक्ष को पटना ले गयी है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version