Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरठ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या

October 20, 2023

मेरठ में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या

मेरठः मेरठ जिले के मेडिकल थाना इलाके के जागृति विहार के पास शुक्रवार दोपहर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एक चाय की दुकान चलता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान ओंकार के रूप में हुई। वह मेरठ के कुटी चौराहा इलाके का रहने वाला था। वह मेडिकल थाना इलाके के जागृति विहार में एक चाय की दुकान चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओंकार की दुकान पर दोपहर को करीब एक बजे दो युवक चाय पीने आए थे। गुटखे के पैसे को लेकर ओंकार और युवकों के बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान एक युवक ने उन पर नजदीक से गोली चला दी। बदमाशों ने ओंकार को करीब दो राउंड गोलियां मारी, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर पुलिस अधीक्षक पीयूष सिंह ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों ने दुकानदार ओंकार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। एएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आईओ ने मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें