Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज,18 याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई

July 18, 2025

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुनवाई आज,18 याचिकाओं पर एक साथ होगी सुनवाई

Shri Krishna Janmabhoomi dispute : मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर 18 जुलाई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अहम सुनवाई होगी। दोपहर 2 बजे के बाद शुरू होने वाली इस सुनवाई में 18 याचिकाओं पर एक साथ विचार किया जाएगा। याचिकाकर्ता और वकील महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस सुनवाई में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बनी है, जबकि मुस्लिम पक्ष इस दावे को खारिज करता है।

हिंदू चेतना यात्रा पर आपत्ति
उन्होंने कहा, ‘हम इस मामले में अदालत से जल्द सुनवाई और निष्पक्ष फैसले की मांग करेंगे। मुस्लिम पक्ष इस मामले को लटकाने की कोशिश कर रहा है, जिसे रोका जाना चाहिए। मुस्लिम पक्ष ने हिंदू संगठनों द्वारा प्रस्तावित हिंदू चेतना यात्रा पर आपत्ति जताई है और इस पर रोक लगाने की मांग की है। इस मुद्दे पर भी आज अदालत में चर्चा होने की संभावना है।

दशकों से चला आ रहा है विवाद
महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह अदालत के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। यह विवाद दशकों से चला आ रहा है और धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टि से संवेदनशील है।

प्राचीन केशवदेव मंदिर को तोड़कर बनाई गई है मस्जिद
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही ईदगाह मस्जिद 17वीं शताब्दी में औरंगज़ेब के शासनकाल में श्री कृष्ण जन्मभूमि पर बने प्राचीन केशवदेव मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। उनका कहना है कि यह स्थान भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है।

कानूनी वैधता का दावा करता है मुस्लिम पक्ष
दूसरी ओर, मुस्लिम पक्ष मस्जिद की ऐतिहासिक और कानूनी वैधता का दावा करता है। इस विवाद में मंदिर की भूमि पर स्वामित्व, पूजा का अधिकार और स्थल की पुरातात्विक जांच जैसे मुद्दे शामिल हैं। वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 18 से अधिक याचिकाएं लंबित हैं, जिनमें दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें