Site icon Dainik Savera Times

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए 11 जनवरी से शुरु होगा हस्ताक्षर अभियान

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त करने और वहां एक विशाल व भव्य मंदिर निर्माण कराने की दिशा में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत 11 जनवरी को श्रीकृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार से करने की घोषणा की है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने आज शाम पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभियान को गति 17 जनवरी को साधु संतों के साथ प्रयागराज के महाकुंभ से दी जाएगी। एक फरवरी से महाकुंभ में महासंवाद कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर निर्माण के कार्य में मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें: अटल पेंशन योजना को बड़ी सफलता, नामांकन 9 करोड़ के पार पहुंचा

Exit mobile version