Site icon Dainik Savera Times

‘400 पार’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ जैसे नारे अचानक नहीं बल्कि पिछले 10 सालों में आए बदलाव का नतीजा : CM Yogi

Tradition of Sanatan

Tradition of Sanatan

गोरखपुर : देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में प्रवेश करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विश्वास जताते हुए कहा कि ‘400 पार’ और ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ जैसे नारे अचानक नहीं बल्कि पिछले 10 सालों में देश में आए बदलावों की वजह से हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि 4 जून को बीजेपी-एनडीए ‘400 पार’ का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।

उन्होंने कहा, कि “आज आम आदमी के लिए ‘400 पार’ मंत्र बन गया है। हर जगह ‘फिर एक बार मोदी सरकार-अबकी बार 400 पार’ की आवाज सुनाई दे रही है। यह अचानक नहीं हुआ है, बल्कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में देश में हर क्षेत्र में आए बदलाव के कारण हुआ है। यह हाईवे, रेलवे, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, हर घर नल से जल और किसान सम्मान निधि जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों के माध्यम से हुआ है। गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से सरकार की संवेदनशीलता देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि 4 जून को भाजपा-एनडीए ‘400 पार’ का लक्ष्य पूरा कर लेगी।

विपक्ष के इंडिया ब्लॉक पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन लोगों ने संविधान का सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया है। “कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोगों ने संविधान का सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया है। बाबा अंबेडकर की भावनाओं के खिलाफ जाकर तत्कालीन कांग्रेस ने संविधान में अनुच्छेद 370 को शामिल किया था। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कैद करने का काम पहली कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ। 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान का गला घोंटा गया।

अंबेडकर कहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन कांग्रेस लगातार एससी, एसटी और ओबीसी कोटे से कुछ प्रतिशत काटकर अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को देने की कोशिश करती रही। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी यही किया।” उत्तर प्रदेश के सीएम ने धर्म आधारित आरक्षण के पक्ष में बोलने के लिए विपक्षी दलों की भी आलोचना की हैं।

“समाजवादी पार्टी ने 2012 और 2014 में अपने घोषणापत्र में लिखा था कि वह मुसलमानों को आरक्षण देगी। बिहार में राजद के लालू प्रसाद ने कहा है कि वह मुस्लिम आरक्षण के पक्ष में हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पर्सनल लॉ का जिक्र है, जिसका मतलब तालिबानी राज है। अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस-सपा गुमराह करने की कोशिश कर रही है और उनके इरादे कभी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारत की जनता बहुत जागरूक है।

Exit mobile version