Site icon Dainik Savera Times

संपत्ति के लिए बेटे ने पिता के किए टुकड़े-टुकड़े, Police ने किया गिरफ्तार

गोरखपुरः गोरखपुर में एक भयावह घटना में एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद को लेकर अपने 62 वर्षीय पिता की हत्या कर दी। 30 वर्षीय आरोपी संतोष कुमार गुप्ता ने पिता मुरली धर गुप्ता के शव को एक सूटकेस में रखने और इसे निपटाने के लिए टुकड़ों में काट दिया। यह घटना तिवारीपुर पुलिस सर्कल के तहत सूरज कुंड कॉलोनी में हुई। इस मामले में आरोपी के भाई प्रशांत गुप्ता की शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी (शहर) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुष्टि की कि संतोष उर्फ प्रिंस पर अपने पिता की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मुरलीधर की पत्नी का कोविड के दौरान निधन हो गया था। मुरली ग्राउंड फ्लोर पर जनरल स्टोर चलाता था और अपने घर की पहली मंजिल पर रहता था। संतोष ने तब हमला किया, जब पिता मुरली घर में अकेला था।

मुरली के दूसरे बेटे प्रशांत गुप्ता ने कहा कि वह उस रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद देर रात घर पहुंचा, तो वहां खून के धब्बे पाए। एसपी ने पुष्टि की है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Exit mobile version