Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या में 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार

August 2, 2024

अयोध्या में 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार

अयोध्या: उत्तर प्रदेश की अयोध्या पुलिस ने वीरवार को गैंगरेप के आरोपी और सपा नेता समेत 2 लोगों को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि अयोध्या पुलिस ने 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के परिजनों को मामले की जानकारी तब हुई जब मासूम गर्भवती हो गई। इसके बाद मासूम के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर ने बताया कि सपा नेता मोइद खान ने पहले बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर इसकी वीडियो बनाई।

वह ढाई महीने तक लड़की से रेप करता रहा। इस करतूत को मोइद खान ने अपनी बेकरी में काम करने वाले राजू खान की मदद से अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला थाना पूराकलंदर के भदरसा कस्बे का है। परिजनों के मुताबिक नाबालिग के पेट में दर्द होने पर वह डॉक्टर्स के पास लेकर पहुंचे, जिसके बाद मासूम के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही दोनों आरोपी सपा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसके साथी राजू खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें