Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड की खास बैठक आज

September 12, 2023

यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड की खास बैठक आज

उप्रः उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की आज एक अहम बैठक होगी। जानकारी के अनुसार सीएम कैबिनेट बैठक के अलावा यूपी मदरसा बोर्ड की बैठक में आज मदरसा नियमावली संशोधन पर मुहर लगने की उम्मीद है। बैठक में मदरसा नियमावली 2016 संशोधन प्रस्ताव को पास किया जा सकता है। इसके साथ ही मदरसा शिक्षकों के ट्रांसफर और मृतक आश्रित को नौकरी दिए जाने पर अहम फैसला लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले मदरसा शिक्षा बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है। वहीं आज की इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। मदरसा बोर्ड ने बताया कि आज की बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जायेगी। परीक्षा वर्ष 2024 पर विचार-विमर्श किया जाएगा। नवीन मान्यता, नवीनीकरण व स्थायीकरण किये जाने पर विचार किया जाएगा। प्रशासन योजना पर अनुमोदन प्रदान किये जाने पर विचार होगा। गैर मदरसों की मान्यता को लेकर चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें