यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दिया है। कई जिलों मे तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई। कहीं पेड़ गिरे, कहीं बिजली सप्लाई ठप हो गई। कई जिलों में जानमाल का नुक्सान भी हुआ है। इस तबाही से हुए नुक्सान के बाद सीएम योगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान लिया है और सभी अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
साथ ही सीएम योगी ने जान-माल के हुए नुक्सान को लेकर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार की तरफ से साफ कहा गया है कि जिन परिवारों को नुकसान हुआ है, उनका तत्काल आंकलन किया जाए और 24 घंटे के भीतर अनुमन्य मुआवजा दिया जाए।
सभी अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सिर्फ दफ्तरों में बैठकर रिपोर्ट न लें, बल्कि प्रभावित इलाकों में जाएं, लोगों से बात करें और यह सुनिश्चित करें कि हर जरूरतमंद परिवार तक मदद पहुंचे।
राशि देने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए
सीएम योगी ने यह भी कहा कि जिन इलाकों में फसल, मकान या पशुधन को नुकसान हुआ है, वहां तुरंत सर्वे कराया जाए। साथ ही राहत राशि देने में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
बिजली गिरने और तेज आंधी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी अपील की गई है. प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब होने की वजह से पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और ग्रामीण इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं. प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...