Namo Bharat Train Viral Couple Video News: दिल्ली के सराय काले खां से उत्तर प्रदेश के मेरठ तक चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन से जुड़ा एक वायरल वीडियो काफी चर्चा में रहा था। इस वीडियो में एक छात्र और छात्रा के कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस हुई। अब इस मामले में एक नया और अहम मोड़ सामने आया है।विवाद बढ़ने के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से बड़ा फैसला लिया है। युवक और युवती की सगाई कर दी गई है। परिवारों ने तय किया है कि एक सप्ताह के भीतर दोनों की शादी भी कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती दोनों एक ही समुदाय से हैं और दोनों बालिग हैं।
पढ़ाई कर रहे हैं दोनों युवक-युवती
परिवार के सूत्रों के मुताबिक, युवक बीटेक (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर रहा है, जबकि युवती बीसीए की छात्रा है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को समाज में काफी आलोचना और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ा। इस कारण दोनों ने कुछ समय के लिए कॉलेज जाना भी बंद कर दिया था।
सोशल मीडिया पर फैली थीं कई अफवाहें
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल गई थीं। कुछ लोगों ने यहां तक दावा कर दिया था कि युवती ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, परिजनों ने इन खबरों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया। युवती को कुछ समय के लिए रिश्तेदारों के घर भेज दिया गया था, ताकि वह तनाव से दूर रह सके।
शादी की तारीख भी की गई तय
अब समाज और परिवार की सहमति से दोनों की सगाई कर दी गई है और शादी की तारीख भी तय कर ली गई है। परिवारों का मानना है कि इस फैसले से दोनों को नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा और विवाद खत्म होगा। यह पूरा मामला गाजियाबाद जिले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
परिवार ने लोगों से की खास अपील
परिजनों का कहना है कि वायरल वीडियो के कारण युवक और युवती दोनों मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव से गुजर रहे थे। परिवार ने सोशल मीडिया यूजर्स और आम लोगों से अपील की है कि पुराने वीडियो को आगे शेयर न किया जाए, ताकि दोनों बिना किसी डर और दबाव के अपनी नई जिंदगी शुरू कर सकें।
पहले दर्ज हुआ था पुलिस केस
गौरतलब है कि यह घटना मुरादनगर, मोदीनगर और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत रैपिड ट्रेन में हुई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ट्रेन ऑपरेटर की शिकायत पर मुरादनगर थाने में अज्ञात युवक और युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
मामला शांत करने की दिशा में कदम
सूत्रों के अनुसार, अब दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से सगाई कराकर विवाद को शांत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। रैपिड रेल प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार को लेकर नियम सख्त हैं, लेकिन परिवार के फैसले के बाद यह मामला धीरे-धीरे शांत होता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः जल्द चलने वाली Vande Bharat Sleeper Train में मिलेगा ये खास फूड, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी पूरी जानकारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...