Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चों का रखें ख्यालः पानी से भरे टब में गिरने से बालिका की मौत

October 23, 2023

बच्चों का रखें ख्यालः पानी से भरे टब में गिरने से बालिका की मौत

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना खैरगढ़ के गांव भैंसा खर में रविवार की दोपहर पानी भर टब में गिरने से दूधमुही बालिका की मौत हो गई। भैंसा खर निवासी विक्रम की एक वर्षीय पुत्री तनिष्का रविवार को खेलते खेलते पानी भरे टब में गिर गई जब परिजनों की निगाह काफी देर बाद पानी में गिरी तनिष्का की तरफ गई तो वह उसे आनन-फानन में पानी से निकलकर उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें