Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, पुल से गिरकर गई जान

November 17, 2023

सेल्फी लेना युवक को पड़ा भारी, पुल से गिरकर गई जान

सहारनपुरः सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में सेल्फी फोटो लेते समय 24 वर्षीय एक युवक की पुल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि जिले के चिलकाना थानाक्षेत्र के औरंगजेबपुर गांव का 24 वर्षीय मुजीम मुबारिकपुर में अपने मामा की बेटियों की शादी में शामिल होने आया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपने मौसेरे भाई नासिर के साथ राजमार्ग पर आ गया और पुल पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी फोटो लेने लगा तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधा पुल से नीचे आ गिरा जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जैन ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा के बाद उसका शव परिजनों को दे दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें