Site icon Dainik Savera Times

कर चोरी मामला: Azam Khan के UP, MP में 30 से अधिक ठिकानों पर छापे

लखनऊ : आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खां के खिलाफ कर चोरी के आरोपों की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम उत्तर प्रदेश के रामपुर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के अलावा पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में कुछ परिसरों की तलाशी ले रही है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच आजम और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा संचालित कुछ न्यासों से संबंधित है।

Exit mobile version