Site icon Dainik Savera Times

Uttar Pradesh में बंदरों का आंतक, जान बचने के लिए छत से कूदा अधेड़ व्यक्ति, हुई मौत

बदायूंः उसावन थाना क्षेत्र के निरंजन नगला गांव में बंदरों के झुंड ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति पर हमला कर दिया जिसकी वजह से वह घर की छत से कूद गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देश राज के रूप में हुई है। उसके पड़ोसी ने एक शादी समारोह के लिए देश राज के घर के आंगन में भोजन सेवा की व्यवस्था की थी। इससे छह पर बड़ी संख्या में बंदर आ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसावन एसएचओ रविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, कि अगर देशराज अपनी कृषि भूमि का स्वामी पाया जाता है तो मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत मुआवजे के रूप में पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।

Exit mobile version