Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

30 साल से फरार चल रहे दहशतगर्द को कश्मीर के बडगाम से किया गिरफ्तार

November 18, 2024

30 साल से फरार चल रहे दहशतगर्द को कश्मीर के बडगाम से किया गिरफ्तार

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) को बड़ी सोमवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने 1993 में देवबंद में हुए बम धमाके के आरोपी आतंकी नजीर अहमद वानी उर्फ मुस्तफा को 30 वर्ष बाद जम्मू-कश्मीर के बडगाम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि 1993 में थाना देवबंद में पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। इस पर मुकदमा भी दर्ज था। तकरीबन 30 वर्ष से यह न्यायालय की तारीख पर भी नहीं आ रहा था।

कोर्ट ने 20 मई 2024 को स्थाई वारंट जारी किए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। थाना सहारनपुर और एटीएस की यूनिट संयुक्त टीम ने जम्मू कश्मीर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम नजीर अहमद उर्फ मुस्तफा बानी उर्फ जावेद इकबाल है, जिसको 30 वर्ष बाद जम्मू-कश्मीर के बडगाम से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को इसे कोर्ट पेश किया जाएगा।

जमानत के बाद से था फरार
1994 में कोर्ट से जमानत लेने के बाद मुस्तफा बानी फरार चल रहा था। यह अपना अलग-अलग नाम और हुलिया रख पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। यूपी एटीएस और देवबंद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर में दबिश दी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद मुस्तफा बानी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे आज यानी सोमवार को सहारनपुर लाया गया। पुलिस ने अपने प्रेस नोट में बताया कि 26.08.93 को उपनिरीक्षक सैयद मुनव्वर हुसैन ने इस संबंध में लिखित तहरीर दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें