Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

बलिया में नाबालिग किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलिया (उप्र): बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से अगवा कर दिल्ली ले जाने और करीब बीस दिनों तक बलात्कार करने के मामले में एक आरोपी युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीया किशोरी को गत 17 अगस्त को मझौली गांव के निवासी कुंदन कुमार पासवान (21) ने अगवा कर लिया था। इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर कुंदन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363 व 366 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कपूर ंिसह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार (सात सितंबर) को किशोरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से मुक्त करा लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि कुंदन उसे अगवा कर दिल्ली ले गया और करीब बीस दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसएचओ ने कहा कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) (दुष्कर्म) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा जोड़ी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी कुंदन को शुक्रवार को थाना क्षेत्र के शंकरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version