Site icon Dainik Savera Times

‘कयामत’ का दिन कभी नहीं आने वाला और बाबरी ढांचा भी कभी दोबारा नहीं बनेगा : CM Yogi 

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि ‘कयामत’ का दिन कभी नहीं आने वाला है और इसलिए बाबरी ढांचा भी कभी दोबारा नहीं बनेगा। जो लोग कयामत के दिन के आने का सपना देख रहे हैं, वे ऐसे ही सड़-गल जाएंगे। आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक कार्यक्रम में कहा, ‘हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। मंदिर बन गया है।
क्या कोई शक है’ श्रीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में उच्चतम न्यायालय ने 9 नवंबर 2019 को फैसला देते हुए अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने और मुसलमानों को मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या में 500 सालों के बाद वह गौरवशाली क्षण (राम मंदिर का निर्माण) हमारे सामने आया।
इन 500 वर्षो में अनेक राजा-महाराजा आए, अनेक सरकारें आईं। वर्ष 1947 में भारत आजाद हुआ और 1952 में पहले चुनाव के बाद सरकारें बनती गईं मगर अयोध्या में भगवान राम का उनकी जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कराने की बात आखिर उनके मन में क्यों नहीं आई।
Exit mobile version