Site icon Dainik Savera Times

बिजली विभाग ने दो कमरो वाले मकान को 11 लाख बिजली का बिल भेजा

प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण खण्ड गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता से उपभोक्ता को प्रेषित वसूली नोटिस के बाबत जवाब तलब किया है।

दरअसल, बिजली विभाग ने गाजियाबाद के खोड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार यादव को बिजली बिल के एवज में 11 लाख 14 हजार 344 रूपये का वसूली नोटिस जारी किया था जिस पर यादव ने अदालत से हस्तक्षेप की गुहार लगायी। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति वी के बिड़ला तथा न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने की।

Exit mobile version