Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार कार का कहर….स्कूल जा रहे तीन बच्चों सहित एक व्यक्ति को मारी टक्कर, 2 की मौत

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा में मंगलवार को सड़क हादसे में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोपाल बाग की है जब एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों और सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी कमला कांत त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां भुड़कुड़ी निवासी झुरई लोहार (38) तथा रुपईडीह निवासी सगुन (10) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सगुन की बहन परी (14) तथा कमड़ावा के निवासी रौनक (14) का उपचार किया जा रहा है।

त्रिपाठी ने बताया कि घटना के समय गाड़ी चला रहे डिप्टी रेंजर अमित वर्मा को भी चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version