नोएडा: मोबाइल टावर पर लगे आरआरयू चोरी करने वाले एक सक्रिय चोर को नोएडा पुलिस ने जनता की मदद से गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन आरआरयू बरामद किए गए हैं।
थाना सेक्टर-58 पुलिस ने पेट्रोलियम अपार्टमेंट के टावर से चोर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जनता की मदद से पेट्रोलियम अपार्टमेंट के टावर से आरआरयू मशीन चोरी करने वाले अल्ताफ को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी के 3 आरआरयू मशीन, घटना में इस्तेमाल 2 बाइक, रस्सा और टूल्स बरामद हुए हैं।
पकड़ा गया चोर मोबाइल टावर से आरआरयू को चोरी करने के बाद बाहर बेच दिया करता था और मोटा मुनाफा कमाता था।

