लखनऊ/नोएडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सोमवार को रंग ले आई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर पहली बार विमान उतरा।
सोमवार को पहली बार उतरे विमान का वॉटर कैनन से स्वागत किया गया। एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट जेवर पर इस सपने के पूरा होने से सर्वाधिक एयरपोर्ट वाले उत्तर प्रदेश के खाते में एक और उपलब्धि शामिल हो गई।

