उत्तर प्रदेश: रामनगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने मंदिर की चौखट में जड़े चांदी के चक्ररूपी सिक्के चोरी कर लिए। घटना का पता उस समय चला जब मंदिर के कपाट खुलने के बाद दर्शन शुरू हुए। पुजारियों ने देखा कि चौखट पर लगे सिक्के गायब हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। जिसने बड़े कपड़े से खुद को ढका हुआ है और मंदिर की चौखट से सिक्के उखाड़ रहा है।
उसने इस तरह खुद को ढका हुआ है कि उसकी पहचान स्त्री या पुरुष के रूप में स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना शोर-शराबे के जांच शुरू की। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति कैद हुआ है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वह व्यक्ति शॉल या बड़े कपड़े से खुद को ढके हुए मंदिर की चौखट से सिक्के उखाड़ रहा है।
उसने इस तरह खुद को ढका हुआ है कि उसकी पहचान स्त्री या पुरुष के रूप में स्पष्ट नहीं हो पा रही है। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द आरोपी को दबोच लिया जाएगा। इस वारदात से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है क्योंकि इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है जिसमें पुलिस ने स्थानीय व्यक्ति को ही गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें- सौरभ बेदी की बाहों में झूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, सोशल मीडिया पर उड़ी डेटिंग की अफवाहें

